अजय देवगन के भाई फिल्मकार अनिल देवगन का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के भाई फिल्मकार अनिल देवगन का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि करते हुए अजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीती रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके असामयिक निधन ने हमारा परिवार गहरे सदमे में है। अजय देवगन फिल्म्स और …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के भाई फिल्मकार अनिल देवगन का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि करते हुए अजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीती रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके असामयिक निधन ने हमारा परिवार गहरे सदमे में है। अजय देवगन फिल्म्स और मुझे उनकी बेहद याद आएगी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीजिए। महामारी की वजह से हम निजी प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं करेंगे।

अनिल देवगन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। साल 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ के अलावा अजय देवगन की फिल्मों ‘जान’, ‘इतिहास’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हिंदुस्तान की कसम’ में अनिल असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।

अनिल ने साल 2000 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म ‘राजू चाचा’ बनाई, जिसमें काजोल, अजय देवगन और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया। इसके बाद साल 2005 में ‘ब्लैकमेल’ और 2008 में ‘हाल-ए-दिल’ लेकर आए।

संबंधित समाचार