बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, पांच लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल व्यक्तियों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें- SC से आसाराम को झटका, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सजा निलंबित करने वाली याचिका खारीज

संबंधित समाचार