काशीपुर: पुलिस ने नकली दवाई बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ड्रग्स इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने कुंडेश्वरी स्थित एक मकान से बड़ी तादाद में अपमिश्रित दवा व पैकिंग का सामान बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मिलावटी दवा तैयार कर बेचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।

डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने प्रशासनिक व पुलिस टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित एक मकान में छापा मारा था। टीम ने मौके से मधु नाशक दवा के सील बंद डिब्बे, प्रिंटेड  रैपर, सील पैकिंग स्टीकर, दो प्रेस, प्लास्टिक की चम्मच, 4 मिक्सी व 8 मिक्सी के जार के अलावा एलोपैथिक दवाइयां बरामद की थीं। जानकारी करने पर पता लगा कि काफी समय से तीन लोग शुगर की आयुर्वेदिक दवाई तैयार कर बेच रहे थे। जिसका सेवन करने वाले व्यक्तियों को किडनी संबंधी समस्याएं आ रही थीं।

छापे के दौरान कमरे के अंदर और बरामदे में अपमिश्रित दवा के अलावा रैपर बरामद पाए गए। इन डिब्बों पर बकायदा बैच नंबर व एक्सपायरी डेट लिखी गई थी। मौके पर मिले कुंडेश्वरी निवासी विक्रांत सिंह ने बताया कि यह मकान उसके रिश्तेदार प्रशांत सागर का है। वे दोनों मिलकर मोदी नगर, मेरठ निवासी सतेंद्र चौधरी के साथ मिलकर यह धंधा करते हैं।

कुछ देसी दवाओं में पिल 500 एमजी की एलोपैथिक दवा मिलाकर मिश्रित दवाईयो को प्लास्टिक के डिब्बों में पैक किया जाता है। दवाइयों की सप्लाई का जिम्मा सतेंद्र चौधरी का है। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों विक्रांत, प्रशांत व सतेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व मिलावटी दवाओं का कारोबार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी विक्रांत को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता