खटीमा: पैसे न मिलने पर कलयुगी बेटे ने मां की कर दी पिटाई, पैर में फैक्चर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नशे के आदी एक कलयुगी बेटे ने मां द्वारा पैसे न देने पर न केवल घर का फ्रिज, खिड़कियों के शीशे तोड़फोड़ दिए बल्कि अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। अब पिता ने पुत्र के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
देवरी निवासी चंचल सिंह टम्टा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र मंजीत टम्टा नशे का आदी हो गया है और आए दिन गांव में चोरियां और घर के सामान की तोड़ फोड़ करता है। तहरीर में बताया है कि एक मार्च शाम करीब पांच बजे की घटना है जब वह नशे के लिए अपनी मां से पैसे मांगने लगा और मना करने पर उसने घर का फ्रीज सहित खिड़की के शीशे तोड़ने लगा और जब उसकी मां ने रोकना चाहा तो उसने डंडे से अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी।
 
जिसमें उसका पैर फैक्चर हो गया। शोर शराबा होने पर बमुश्किल आसपास के लोगों ने आकर उसकी मां की जान बचाई। लोगों के आने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पिता चंचल सिंह ने बेटे मंजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार की है। पुलिस ने चंचल सिंह की तहरीर पर मंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार