Kanpur: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; कोई हताहत नहीं...
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थानाक्षेत्र में शार्ट सर्किट से शनिवार देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जाजमऊ निवासी मकसूद का पोखरपुर में कबाड़ का गोदाम है। शनिवार देर रात को गोदाम की छत पर अचानक शॉर्ट सर्किट से कबाड़ का जलने लगा। कुछ देर बाद आग की लपटे निकलने लगी तो इलाके के लोगों को जानकारी हुई। रिहायशी इलाके में गोदाम संचालित होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने दमकल के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया।
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने वताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी हुई है। किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है, आग को बुझा लिया गया था। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर समय रहते काबू पा लिया गया था।
