Kanpur Dehat Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर...युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सड़क हादसे में युवक की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। पुखरायां के डींघ गांव के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी मलासा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप (35) व गोपालपुर निवासी कपिल (32) रविवार देर शाम बाइक से पुखरायां की ओर आ रहे थे। तभी भोगनीपुर क्षेत्र के डींघ गांव के समीप उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसपर देवीपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मलिक मौके पर गए और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मलासा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल कपिल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल वीरेंद्र प्रताप की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज ने मृतक के परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज देवीपुर धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Exclusive News: शहर के ये चार चौराहे...जहां सबसे ज्यादा नियम तोड़ते वाहन सवार, अब यातायात पुलिस का चलेगा हंटर

संबंधित समाचार