यूपी बोर्ड परीक्षा: 16 मार्च से प्रदेश के 260 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां, कार्यक्रम घोषित

यूपी बोर्ड परीक्षा: 16 मार्च से प्रदेश के 260 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां, कार्यक्रम घोषित

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी बोर्ड ने सोमवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्यक्रम को घोषित कर दिया है।  16 मार्च से 31 मार्च तक कापियों का मूल्यांकन प्रदेश के 260 केंद्रों पर होगा। बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। करीब डेढ़ लाख परीक्षक 3 करोड़ कॉपियां का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षक 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शैक्षणिक भविष्य का मूल्यांकन 13 दिन के अंदर करेंगे। इसी बीच तीन दिन 24 से 26 मार्च तक होली की छुट्टी घोषित रहेगी। 

यूपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हो रही है। इसी बीच मूल्यांकन का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में जिले के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

बता दें कि हाईस्कूल के लिए 131 और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 13 मूल्यांकन केंद्र मिश्रित बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों की कॉपियां जांची जाएगी। बताया जा रहा कि बोर्ड ने कुल 260 मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया है।

इनमें 83 राजकीय और 177 आशासकीय (सहायता प्राप्त) माध्यमिक विद्यालय हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 29, 47, 311 और इंटर में 25, 77, 997 समेत कुल 55 लाख 25,3008 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया है । हाई स्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 एवं इंटर परीक्षा के लिए 125 कॉपियो के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों  की नियुक्ति की है। 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 1,47,097 परीक्षकों को तैनात किया गया है।

कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें पूरी तरह से सुचिता बरती जाएगी। इसके लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

                                                                                                            दिब्यकान्त शुक्ला, यूपी बोर्ड सचिव

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी पर व्यक्तिगत प्रहार के बाद सीएम योगी ने उन्हें दिखाया आईना, इस तरीके से दिया जवाब