बरेली: वनस्पति घी, तेल और पेंट में घटतौली और कमी मिलने पर लगाया जुर्माना, सामान खरीदते समय ये बरते सावधानियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वनस्पति घी बनाने वाली मुंबई की कंपनी वुंगे इंडिया के 15 किलो के टीन में तीन सौ ग्राम की घटतौली पकड़ी

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। त्योहार के सीजन में मिलावट के साथ घटतौली भी शुरू हो गई है। बाट माप विभाग ने मंगलवार को मुंबई की वनस्पति घी कंपनी के टीन में घटतौली पकड़ी। वहीं चंदौसी की कंपनी के तेल पैकेट को अधोमानक पाया। दोनों मामले में जुर्माना लगा गया है।

बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक मुकुल उपाध्याय ने बताया कि मुंबई की वनस्पति घी बनाने वाली कंपनी वुंगे इंडिया के 15 किलो के टीन में करीब तीन सौ ग्राम की घटतौली पाई गई, जिस पर कंपनी को नोटिस जारी कर एक लाख का जुर्माना लगाया है। इसी तरह चंदौसी की वासु ऑयल के पैकेट पर पीसीआर संबंधी सूचना अधोमानक पाई गई। इस पर 45 हजार का जुर्माना लगाकर वसूला गया। बर्जर पेंट से मानक पूरे न होने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। टीम ने जनवरी से अब तक यह कार्रवाई की है।

पतंजलि धूप और अश्वगंधा गोल्ड में भी मिली गड़बड़ी
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कंपनियां ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। विभाग ने पीसीआर संबंधी जानकारी न देने पर कई कंपनियों को जुर्माना लगाया है। विभाग के अनुसार मुंबई की इयर फोन बेचने वाली केडीएम कंपनी, खाद्य सामान बनाने वाली अश्वगंधा गोल्ड समेत कई कंपनी पीसीआर संबंधी जानकारी में अधोमानक पाई गई हैं। पतंजलि धूप पर भी अधोमानक घोषणा के चलते 50 हजार का जुर्माना लगाया है। अश्वगंधा गोल्ड पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

सामान खरीदते समय ये बरते सावधानियां
बाट माप के अनुसार ग्राहक ऑलाइन और आफलाइन सामान खरीदते समय एमआरपी, यूनिट सेल प्राइज (यूएसपी), नेट वेट, मूल्य, अंतिम तिथि आदि सामान देख कर ही सामान खरीदे। अगर ग्राहक को किसी सामान में पीसीआर संबंधी सूचना अंकित नहीं हो तो उसकी शिकायत विभाग से करें। वहीं विभाग ने 2022-23 के वित्तीय वर्ष में करीब 36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 44 लाख का जुर्माना फरवरी तक वसूला गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार की गई किशोरी की मां एसएसपी से मिली, कहा-नौकरी के बहाने बुलाकर...

संबंधित समाचार