रामनगर: मुसलमानों से भाजपा के बीच दूरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
रामनगर, अमृत विचार। कांग्रेस ने हमेशा मुसलमान को भाजपा और संघ का डर दिखाकर अपनी राजनीति की है। उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काशमी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस देश में जितने शहर नहीं उससे ज्यादा दंगे कांग्रेस ने कराए हैं।
भवानीगंज स्थित पंचवटी कॉलोनी में अपने परिचित वसीम अहमद के घर में मीडिया से मुख़ातिब उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काशमी ने भाजपा और संघ की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्र, संस्कृति वायु और पर्यावरण की बात करने वाली भाजपा और आरएसएस कभी मुसलमानों की खिलाफ नही हो सकती हैं।
उन्होंने संघ और मुसलमान के बीच दूरी बनाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया हैं। मुफ्ती शमून काशमी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के भीतर इतने दंगे कराए हैं जितने शहर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान भाई हैं, हमारे दो-दो खून के रिश्ते हैं।
बनभूलपुरा की घटना को दुःखद बताते हुए शमून काशमी ने कहा कि यह सोचने का विषय है जिन हाथों में किताबे होनी थी, उन हाथों में पत्थर कहां से आए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करना गलत हैं, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।
