रुद्रपुर: कांग्रेस नेता के भाई के होटल में दारोगा ने दिखाई दबंगई, सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी का प्रभारी बताते हुए एक दारोगा पर पुलिसिया रौब दिखाने और कमरा नहीं देने पर कर्मचारियों के मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल कांग्रेस नेता के भाई का है और होटल स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार गाबा चौक काशीपुर मार्ग स्थित होटल स्वामी शैलेंद्र कुमार चिलाना कांग्रेस नेता के भाई है और उनका गाबा चौक पर चिलाना टावर नाम से होटल है। होटल स्वामी शैलेंद्र का कहना है कि पांच मार्च की रात साढ़े ग्यारह बजे विकास नाम का एक व्यक्ति आया। जो खुद को रंपुरा चौकी पुलिस का प्रभारी बता रहा था। आरोप था कि दारोगा ने होटल में एक कमरा खुलवाने की बात कही।

जब होटल स्टाफ ने शादी के लिए पूरा होटल बुक होने की बात कही। जिसे सुनकर दारोगा का पारा चढ़ गया और पुलिसिया रौब दिखाते हुए कर्मचारियों का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और जमकर हंगामा काटा। जिससे होटल में रहने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा और दारोगा धमकी देते हुए एंट्री रजिस्टर लेकर साथ चला गया। बताया कि पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है।

होटल स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर,सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि दारोगा प्रकरण उनके सं ज्ञान में नहीं है। यदि दारोगा के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली पु लिस को भेजा गया है। तो पुलिस मामले की जांच करेगी और वास्तविक दारोगा की भूमिका पाई गई। तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात