बरेली: पत्नी ने पति से मांगा तलाक, मामला जान हो जाएंगे हैरान
बरेली, अमृत विचार। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति से शॉपिंग न करवानें की बात से नराज होकर तलाक देने की मांग की। जिसके बाद मामला बरेली के पुलिस लाइन परिसर के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। जहां काउंसलिंग के बाद खुलासा हुआ की तलाक की मांग कर रही महिला और उसकी ननंद दोनों ही बराबर कम उम्र की हैं, जिसके कारण दोनों ही रोज-रोज किसी न किसी छोटी बातों पर झगड़ा कर मुंह फुला लेंती हैं।
महिला और उसकी ननंद एक दुसरें को जलाने की हर वक्त कोई न कोई तरीका ढूंढती रहती है। ननंद अगर कुछ खरीद लें और वह भाभी खरीद न पाएं तो ऐसे में पति- पत्नी के बीच घमासान युद्ध होने लगता है। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने बातया कि उनकी शादी को दो साल हो गए है तब से अब तक पति ने शॉपिंग नहीं करवाई है। पति ने बताया की वह दिहाड़ी मजदूर होने के कारण शॉपिंग न करवाने में मजबूर है जिसके कारण पत्नी और बहन के रोज- रोज हो रहें कलेस से वह भी परेशान हो गया है। मगर ऐसे में दोनों को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान समझा बुझाकर मंगलवार को मामलें का निस्तारण कर दोनों को खुशी- खुशी घर भेज दिया गया हैं।
ऐसे में एसआई आर्यशा ने बताया कि दोनों पति- पत्नी में महिला की उम्र पति से कम होने के कारण पत्नी थोड़ी न समझ है जिसके वजह से पति पत्नी और ननंद का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता है ऐसे हमनें उन्हें अच्छें से समझा कर खुशी से साथ रहने की सलाह दी है जिससे वह आज बेहद खुश थें और तीसरी और आखरी काउंसलिंग के बाद घर जा चुकें है।
ये भी पढे़ं- बरेली: चीनी मिलों पर किसानों का 268 करोड़ रुपये का बकाया, डीसीओ ने किया नोटिस जारी
