शाहजहांपुर: सात करोड़ की अफीम के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से लाकर विभिन्न जिलों में करते थे सप्लाई

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

चौक, तिलहर, बंडा और रोजा पुलिस ने की कार्रवाई,अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ बताई जा रही कीमत

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी के निर्देश पर तिलहर, रामचंद्र मिशन, बंडा, कोतवाली और रोजा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आठ मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से सात किलो अफीम, बाइक व नगदी बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत सात करोड़ बताई जा रही है। झारखंड से अफीम लाकर विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने सभी तस्करों का चालान कर दिया।

शहर में चार अफीम तस्कर गिरफ्तार
चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि उमरगंज की बगिया में दो मादक पदार्थ तस्कर है। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर अवनीश कुमार निवासी संतोषपुर थाना कटरा व कृष्ण कुमार निवासी हैवई थाना कैराडांडी जिला हजारीबाग है। पुलिस ने एक किलो अफीम, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, एक हजार रुपये बरामद किए है। पूछताछ के दौरान से बताया कि झारखंड से अफीम लाकर ढाबों के आस-पास बेचते है।

पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। टीम में अपराध निरीक्षक रोहित कुमार आदि थे। इधर रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक सीपी शुक्ला को बाईपास चौराहे पर एक आश्रम के निकट दो तस्कर खड़े है। पुलिस ने दोनों तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर वैजनाथ निवासी बिलारी थाना कैलाडाडी जिला हजारीबाग व महेश वर्मा निवासी ग्वार थाना तिलहर है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक किलो छह सौ ग्राम अफीम एक बाइक, तीन मोबाइल बरामद किए है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो करोड़ साठ लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि पहले भी झारखंड से अफीम लाकर बेचते है। टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार, राहुल कुमार आदि थे।

दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो अफीम बरामद
तिलहर: एसओजी और तिलहर पुलिस को बुधवार की सुबह छह बजे सूचना मिली कि सरयू पुलिया के पास दो मादक पदार्थ तस्कर खड़े है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर बब्लू कुमार निवासी गिधौर जिला चतरा, झारखण्ड, अवधेश कुमार निवासी मुझीयाना जिला बदायूं है। पुलिस ने तस्करों के कब्ले से ढाई किलो अफीम, एक मोबाइल, एक बाइक, एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किए है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत दो करोड़ पचास लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अफी झारखंड से लाकर विभिन्न जिलों में बेचते है। टीम में उप निरीक्षक अनुज कुमार, प्रमोद कुमार आदि थे।

दो तस्कर दबोचे, आधा किलो अफीम मिली
बंडा: प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सूचना बुधवार की सुबह दस बजे सूचना मिली कि गांव कुइया महोलिया मार्ग पर दो मादक पदार्थ तस्कर खड़े है। पुलिस ने दोनों तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर रामवीर निवासी खनपुरा थाना तिलहर व चेतराम निवासी खनपुरा थाना तिलहर है। पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से पांच सौ ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत पचास लाख रुपये है। झारखंड से अफीम लाकर बेचते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। टीम में उप निरीक्षक नगेंद्र कुमार शर्मा आदि थे।

दो किलो अफीम समेत तस्कर गिरफ्तार
रोजा: थाने में उप निरीक्षक चमन सिंह को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि क्षेत्र में एक तस्कर घूम रहा है। पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया। पकड़ा गया तस्कर कबीर अंसारी निवासी तरवीह डीह रहमतनगर थाना लातेहार जिला लातेहार झारखंड है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो किलो अफीम व एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान बताया कि झारखण्ड से लाकर विभिन्न जिलों में लाकर बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर दिया। टीम में प्रांजल सिंह आदि थे।

ये भी पढ़ें- सरकार! शाहजहांपुर में सड़कें तोड़ रहीं कमर, पलट रहे वाहन...लोगों को हो रही भारी परेशानी

संबंधित समाचार