बहराइच: तेंदुए ने खेत में काम कर रही बेटी पर किया हमला तो जंगली जीव से भिड़ गई मां, बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालिका जिला अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

मिहीपुरवा, बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे रमपुरवा बनकटी गांव निवासी एक बालिका मां के साथ खेत में गुरुवार को काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा बनकटी निवासी 11 वर्षीय रंजना पुत्री शेर बहादुर अपनी मां ऊषा के साथ गुरुवार दोपहर को गेंहू के खेत से घास काटने गयी थी। इस दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया तभी बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। इस पर तेंदुआ मौके से भाग गया लेकिन तेंदुए के हमले में बालिका घायल हो गई। 

मां की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े, इस पर हमलावर तेंदुआ जंगल से सटे खेत में छिप गया। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार को दी गई। 

मौके पर वनकर्मी मोहम्मद उमर, वाचर विकास राजपूत और बेफई पहुंचे और बालिका का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पर कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आशीष गुप्ता व फार्मासिस्ट महेश्वरी प्रसाद शुक्ला ने इलाज किया। बालिका की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: Bareilly: ट्रिपल मर्डर केस में छैमार हसीन गैंग के 8 दोषियों को फांसी की सजा, सुनार को उम्रकैद

संबंधित समाचार