बहराइच: मां के पास सो रहे बेटे को दबोच कर भागा भेड़िया! शोर मचाने पर छोड़ा
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच वन प्रभाग की सदर रेंज के औराही गांव में बुधवार देर रात मां के पास सो रहे बेटे को दबोच कर भेड़िया भागा गया। तत्काल जागी मां ने वन्यजीव को बालक को ले जाते देख कर शोर मचाती उसके पीछे दौड़ी। तो परिजन व आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से शोर मचाते दौड़े। जिसके बाद भेड़िया घायल बालक को छोड़कर भाग गया। घायल बालक को बेड़नापुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है । डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर बालक का हालचाल लिया। वन महकमे की टीम औराही गांव पहुंची है।
हरदी थाना क्षेत्र औराही गांव में बुधवार रात शोभाराम की पत्नी आरती अपने चार बच्चों के साथ चारपाई पर सो रही थी। अचानक किसी परछाई के हमले से उसकी आंख खुली। तो उसके होश उड़ गए। उसके आठ वर्षीय बेटे राहुल को बड़े आकार का कुत्ता जैसा वन्यजीव दबोच बाहर ले जा रहा था। बालक की चीख घुट कर रह गई थी। आरती शोर मचाती हुई वन्यजीव के पीछे भागी। उसके शोर पर परिजन व आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े। तो भेड़िया घायल बालक को छोड़कर भाग गया। आनन फानन में बालक को रात मे ही बेड़नापुर स्थित सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज देकर बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना की सुबह सूचना सदर रेंज मे दिए जाने पर वन महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेंजर मोहम्मद शाकिब, वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा, वन सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंह, वन रक्षक प्रताप सिंह राना, महर्षि वाजपेयी औराही गांव पहुंचे। वन्यजीव के पदचिन्ह की तलाश की गई।
ये भी पढ़ें - उन्नाव: पालिकाध्यक्ष पति से फोन पर मांगी एक लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
