गोंडा: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, देखें वीडियो
जलाभिषेक के लिए भोर से ही लगी है श्रद्धालुओं की कतार
गोंडा, अमृत विचार। महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को समूचा जिला भगवामय हो गया। ऐतिहासिक दुखहरननाथ मंदिर व पृथ्वीनाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्घालुओं ने कतार लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेल पत्र, धतूरा, पुष्प, भांग, अक्षत व भस्म से भगवान का श्रंगार कर उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।

जिले में बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिले के सभी प्राचीन और ऐतिहासिक शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है और सभी मंदिरों की सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। जिले के प्राचीन और ऐतिहासिक शिवालयों में आज सुबह 5 बजे से ही लाखों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ, दुःखहरण नाथ,करोहानाथ व बाबा बालेश्वर नाथ समेत अन्य शिव मंदिरों पर लाखों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक कर चुके हैं और अभी भी शिवभक्त लाइनों में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए पूरे जिले के 17 थानों के हजारों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और ड्रोन कैमरे से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
गोंडा:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 8, 2024
महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
जलाभिषेक के लिए भोर से ही लगी है श्रद्धालुओं की कतार pic.twitter.com/mE81ePDdQa
यह भी पढ़ें:-Maha Shivratri: सीएम योगी और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
