हरदोई एसपी की बड़ी कार्रवाई: दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, कई के बदले कार्यक्षेत्र
हरदोई। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी पूरी तरह से एक्शन में है। बघौली चौकी प्रभारी और वहीं तैनात हेड कांस्टेबिल को लाइन हाज़िर करने के बाद पिहानी में तैनात एसएसआई दृगपाल सिंह गौर और टड़ियावां में तैनात एसआई विजय कुमार मिश्रा को भी लाइन हाजिर करते हुए 6 इंस्पेक्टर और 8 एसआई के कार्यक्षेत्र में फेर-बदल किया है।
एसपी श्री गोस्वामी ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया है और प्रभारी अपराध शाखा उमाकांत दीपक को अपराध शाखा विवेचना सेल सौंपा है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर प्रियम्बद मिश्रा को आईजीआरएस सेल/ जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया,जबकि आईजीआरएस सेल/जन शिकायत प्रकोष्ठ और चुनाव सेल के प्रभारी अनिल यादव सिर्फ चुनाव सेल के प्रभारी रहेंगे।
इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार को रिट सेल और मॉनिटरिंग/पैरवी सेल व पैरवी सेल के प्रभारी विद्या सागर पाल मॉनिटरिंग सेल व पैरवी सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई जर्रार अंसारी को पुलिस लाइन से अरवल भेजा गया है।
वहीं तैनात एसआई रोहित कुमार पाण्डेय को एसएसआई पिहानी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई फहीम खां को बेनीगंज कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात चल रहे एसआई अभय कुमार सिंह अब गौसगंज पुलिस चौकी के प्रभारी होंगें। जबकि वहां तैनात किए गए अनिल कुमार को शाहाबाद रवाना किया गया है। इसके अलावा बघौली चौराहा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र मिश्रा, टड़ियावां थाने मे एसआई विजय कुमार मिश्रा और बघौनी चौराहा पर तैनात हेड कांस्टेबल आंसू पुलिस चौकी।
