Kanpur: बसपा की एंट्री के कयासों ने कांग्रेस में बढ़ा दिए दावेदार; अजय कपूर, पवन गुप्ता के बाद उपाध्यक्ष शरद मिश्रा पहुंचे दिल्ली...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, विशेष संवाददाता। प्रदेश में इंडिया गठबंधन में बसपा की एंट्री होने की संभावनाओं के चलते कानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। अजय कपूर और पवन गुप्ता पहले ही दिल्ली में हैं। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा भी वहां पहुंच गए। 

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में यूपी के प्रयाशियों पर चर्चा नहीं होने से दावेदारों को दबाव बनाने का मौका मिल गया है। इस बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी विपक्षी गठबंधन इंडिया के फोल्ड में आ सकती हैं। बताया जाता है कि मायावती और सोनिया गांधी एक दूसरे के संपर्क में हैं। 

इस बीच कांग्रेस में हर दावेदार के अपने तर्क हैं। अजय कपूर जहां अपनी प्रत्याशिता पर पूरा जोर लगाए हैं, वहीं उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की भी चर्चा है। आलोक मिश्रा की संभावनाएं ब्राह्मण कार्ड पर टिकी हैं, तो पवन गुप्ता वैश्य प्रत्याशी की वकालत में कहते हैं कि 2012 के मेयर चुनाव में कांग्रेस ने वैश्य उम्मीदवार उतारकर भाजपा को टक्कर दी थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Accident: चलते डंपर में पीछे से घुसा डंपर...चालक और परिचालक घायल, हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात