Kanpur Accident: चलते डंपर में पीछे से घुसा डंपर...चालक और परिचालक घायल, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घाटमपुर में हादसा हुआ

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के पतारा में आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। हादसे में एक के बाद एक दो डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में पीछे वाले डंपर के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड़ के पास तेज़ रात में आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे चल रहा डंपर अनियंत्रित होकर उसमे जा घुस गया। हादसे में हमीरपुर जिले के दियांश वर्मा, अखिलेश घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- ED Raid On Irfan Solanki: अब इरफान की मदद करने वालों पर गिर सकती गाज...ईडी ने खंगालनी शुरू की कुंडली

संबंधित समाचार