रमजान के चांद का दीदार, पहला रोजा कल, मस्जिदों में शुरू होगा तरावीह का दौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पवित्र रमजान के चांद का दीदार होने के बाद मंगलवार से पहला रोजा शुरू होगा। इसी के साथ ही सोमवार रात्रि से मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो जायेगा। एक माह तक चलने वाला मुकददस रमजान तीन अशरों में बंटा होता है। चांद का सोमवार शाम दीदार करने के बाद लोगों ने दुआएं कीं।

देर शाम बाजारों में भी रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूतफेनी, खजूर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। भेलसर के मलिकजादा के शाहिद हुसैन रूमी कहते है कि रमजान में रोजा अहम इबादत है। रमजान अल्लाह तआला का महीना है। नसीर अहमद ने कहा कि रमजान में इशा की नमाज के बाद 20 रकात तरावीह में कुरआन का पूरे माह सुनना जरूरी है। साकिब मुमताज कहते है जरुरी है कि रोजा रखने वाला इंसान हमेशा बुराई से तौबा करता रहे।

यह भी पढ़ें:-अंधविश्वास हुआ हावी! गहना और स्कूटी समेत लाखों का सामान लेकर गंगा में विसर्जित करने पहुंची युवती, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार