लोगों की आशंकाएं दूर करने के बाद लाना चाहिए था नया कानून, CAA पर बोलीं मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की टाइमिंग पर केंद्र सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि सरकार को लोगों की शंकायें दूर करने के बाद नया कानून लाना चाहिये था।

सुश्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया “केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को, अब ठीक चुनाव से पहले लागू करने के बजाय, इसको लेकर लोगों में जो संदेह, असमंजस व आशंकाएं हैं उन्हें पूरी तरह से दूर करने के बाद ही इसे लागू किया जाना ही बेहतर होता।”

गौरतलब है कि सरकार ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर इसे देश भर में लागू कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अधिनियम से संबंधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेंगे। ये नागरिकता संशोधन नियम 2024 के नाम से जाने जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अकबर नगर: न्यायालय की अनुमति के बाद एलडीए तोड़ेगा दुकानें और मकान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज