लखनऊ: अकबरनगर में हुई पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में अफवाह और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम अरशद वारसी है। अरशद वारसी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहाँ उसे ज़मानत मिल गई। इसके अलावा अन्य नामजद लोगों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बता दें लखनऊ के अकबरनगर इलाके मे ध्वस्तीकरण की कार्यवाई के दौरान रविवार शाम को बवाल हुआ था। बवाल के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के संजीव कुमार ने महानगर कोतवाली में इसकी FIR दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें:-अकबर नगर: न्यायालय की अनुमति के बाद एलडीए तोड़ेगा दुकानें और मकान
