Kanpur: भाजपा नेता ने CAA को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- 'घमंडिया गठबंधन कर रहा भ्रमित...नहीं मिल रहे प्रत्याशी...'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घमंडिया गठबंधन को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सीएए लोगों को नागरिकता देने का अधिनियम है। विपक्ष को बताना होगा कि इससे किसकी नागरिकता को खतरा हो रहा है, विपक्ष लोगों को भ्रमित ना करें। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बनने पर नौबस्ता चौराहे पर हुए स्वागत में कही। 

कानपुर क्लस्टर में कानपुर नगर, अकबरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के लोकसभा विस्तारक एवं विधानसभा विस्तारकों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक सभी विस्तारक साथियों को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी से सतत संपर्क संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव को धार देनी है। 

विस्तारकों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक-एक दिन में पांच-पांच बूथों पर प्रवास कार्यक्रम बनाएं और वहां पर निवास करने वाले मठ मंदिरों के संतों से लेकर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों तक संपर्क करें। बैठक में सुनील तिवारी, अखिलेश बाजपेई सहित सभी विस्तारक उपस्थित रहे। 

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, अभय शंकर दुबे, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, गौरव पांडे, अंकित बाजपेई, सुमित तिवारी, वंदना गुप्ता, ऋषभ शुक्ला, पवन पांडे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कांग्रेस को दूसरी सीट देकर सपा अमिताभ को उतारेगी! अजय कपूर के भाजपा में जाने से बदले लोकसभा सीट के समीकरण

संबंधित समाचार