काशीपुर: होली से पहले आलू, प्याज, गोभी समेत कई सब्जियों के रेट में आया उछाल

काशीपुर: होली से पहले आलू, प्याज, गोभी समेत कई सब्जियों के रेट में आया उछाल

काशीपुर, अमृत विचार। रंगों का पर्व होली से पहले लोगों को महंगाई की मार पड़ी है। एक सप्ताह में ही सब्जियों का दाम बढ़ने से होली पर आलू के पापड़ व चिप्स बनाने की तैयारियां कर रही महिलाओं को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। आलू 15 से बढ़कर 20 रुपये किलो बिक रहा है। 

होली पर आलू के पापड़ व चिप्स की डिमांड के साथ ही कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इसके लिए लोग होली से पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार होली से पहले ही सब्जियों पर महंगाई की मार पड़ गई है। बाजार व मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ने से व्यापारी व फुटकर कारोबारी परेशान हैं। सब्जी विक्रेता गुड्डू सिंह, रमेश कुमार, किशन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ही सब्जियों के दाम में दस से 20 रुपये का इजाफा हुआ है।

 

सब्जियों के भाव प्रति किलो में

सब्जी      पहले        अब

आलू        15           20

प्याज   20             30

टमारटर 30           40

मटर      50           60

फूल गोभी 50         60

पत्ता गोभी 20         30

बीन         60        80

शिमला चिर्म 60      80

गाजर         20       30

लौकी        40        50

सब्जियों का उत्पादन कम हुआ है, इससे ही सब्जियों की कीमत बढ़ गई है। इससे पहले उत्पादन बेहतर था, काश्तकार मंडी में सब्जियां अधिक लेकर आ रहे थे। किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 
-हर्षा गोस्वामी, मंडी सचिव, काशीपुर