भीमताल: ग्राफिक एरा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, प्रेमिका द्वारा दूसरा ब्वायफ्रेंड बनाए जाने से था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। ग्राफिक एरा के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि आत्महत्या करने वाले छात्र के दोस्त दीपक बोरा ने सवेरे 4 बजे सूचना दी कि उसका दोस्त मानस जोशी पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट उम्र 23 वर्ष जो बीएससी अंतिम वर्ष (ग्राफ़िक एरा) के पेपर देने आया था, उसने अपने दोस्त हिमांशु जोशी को वीडियो कॉल की थी जिसमें वह अपनी बायें हाथ की नस काट रहा था।

जिस पर थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचे जो की महरा गांव में नीला सिंह पत्नी स्वर्गीय ओपी  सिंह के मकान में रहता था तो कमरा अंदर से बंद नही था, वह अपने बाथरूम के एक्सहॉस्ट फैन से लटक कर नीचे पड़ा हुआ था, जिस पर दोस्तों द्वारा 108 को सूचना दी गई  परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया।

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड को नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। शव को मोर्चरी में दाखिल कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इधर युवती के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नही हो पाई है,  मृतक जनवरी से पीजी में निवासरत था।

संबंधित समाचार