बरेली: एक ने की शरारत....मधुमक्खियां भड़कीं तो दर्जनों को सुजा दिया, मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान में शुक्रवार को किसी के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता छोड़ने के बाद पार्क में मौजूद सैकड़ों लोगों की आफत आ गई। गुस्साई मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया तो पूरे पार्क में भगदड़ मच गई। कई लोग अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। मधुमविखयों ने लोगों को जमकर काटा।इससे कई लोगों की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद तीन लोगों को अस्पताल भी भेजना पड़ा। इसके बाद कई घंटो तक पार्क में कोई घूसने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

दरअसल, मधुमक्खी अगर काट ले तो बहुत तकलीफ होती है। इसके डंक मारने वाली स्किन लाल पड़ जाती है और इस पर सूजन आ जाती है। साथ ही स्किन पर खुजली महसूस होती है। यहां तक कि कई बार दर्द और जहर के प्रभाव से बुखार तक आ जाता है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: जज के स्टेनो को पुलिस ने किया मुचलका पाबंद, थाना प्रभारी और दरोगा कोर्ट में तलब

संबंधित समाचार