बरेली: ईंटों से हमला कर युवक से लूट लिए रुपये
बरेली,अमृत विचार। बिजली फिटिंग का काम करने वाले एक युवक को कुछ बदमाशों ने पकड़कर ईंटों से पीट दिया। घायल होने के बाद युवक की जेब में रखे छह सौ रुपये निकाल लिए और आरोपी फरार हो गए। घायल को देख कुछ लोगों ने यूपी 112 को सूचित किया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में …
बरेली,अमृत विचार। बिजली फिटिंग का काम करने वाले एक युवक को कुछ बदमाशों ने पकड़कर ईंटों से पीट दिया। घायल होने के बाद युवक की जेब में रखे छह सौ रुपये निकाल लिए और आरोपी फरार हो गए। घायल को देख कुछ लोगों ने यूपी 112 को सूचित किया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल रवि ने होश में आने के बाद बताया कि वह वीरसवारकर नगर में रहता है। बिजली फिटिंग का काम करता है। बुधवार को काम करने के बाद देर रात करीब 12 बजे अपने घर जा रहा था। रास्ते में सैनिक कॉलोनी के पास उसे कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट की। आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं।
उसने बताया कि कुछ पुलिस वाले उसे अस्पताल लेकर आए। पीड़ित की ओर से अब तक इज्जतनगर थाना क्षेत्र में तहरीर नहीं दी गई है। एसएसआई सुदीश सिंह सिरोही ने बताया कि लूट का कोई मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
