रुद्रपुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। डेढ़ माह पहले नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने यहीं के रहने वाले एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर 31 जनवरी की शाम को साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जेपी नगर फुलसुंगा निवासी अरुण वर्मा नाबालिग को साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम को खबर मिली कि आरोपी थाना इलाके में देखा गया है।

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पोक्सो के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। बताया कि पुलिस ने नाबालिग को यूपी इलाके से बरामद कर लिया था और नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। 

संबंधित समाचार