अब वाहन की सर्विस के बारे में मिलेगी रियल-टाइम जानकारी, 'स्मार्ट वर्कशॉप' मोबाइल App लॉन्च 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने ‘स्मार्ट वर्कशॉप’ मोबाइल ऐप के लॉन्च की घोषणा की है, जिसे उपभोक्ताओं को वाहन की सर्विस के बारे में रियल टाईम जानकारी उपलब्ध कराया जा सकेगा। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह ऐप उपभोक्ताओं को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलबध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 

ऐप के माध्यम से उपभोक्ता सिंगल एसएमएस लिंक के माध्यम से अपने वाहन की सर्विस की हर अवस्था को ट्रैक कर सकेंगे। सर्विस सेंटरों में उपभोक्ता का वाहन कई चरणों -व्हीकल इन-व्हीकल रिपेयर- व्हीकल आउट- से होकर गुज़रता है। वाहन की सर्विस का हर चरण पूरा होने पर अब उपभोक्ता को एसएमएस के ज़रिए भेजे गए लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी होने का नोटिफिकेशन मिलेगा, इससे वे अपने वाहन के बारे में रियल-टाइम जानकारी पा सकेंगे। 

एचएमएसआई अगले साल के अंत तक, स्मार्ट वर्कशॉप मोबाइल ऐप को चरणबद्ध तरीके से देश भर में अपने सभी ऑथोराइज़्ड मेन डीलर सर्विस सेंटरों में विस्तारित करेगी। मुख्य शहरों जैसे हैदराबाद, जयपुर, पुणे और मुंबई में यह काम पहले से शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- भारत में दुनिया की तीसरी बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी, सही समय पर सही फैसले हुएः PM मोदी

संबंधित समाचार