बदायूं: सही जांच नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा और सबको जला दूंगा, खुलासे पर पिता ने उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस के खुलासे पर मासूमों के पिता ने उठाए सवाल, मामले को उलझाने का आरोप

बदायूं, अमृत विचार। पुलिस के खुलासे की कोई बात मासूमों के परिवार को बुरी तरह से चुभ गई है। प्रेस वार्ता के बाद मृतक मासूमों के पिता ने बताया कि उनके परिवार को सबूत के साथ पुलिस की जांच चाहिए। खुलासा में कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने सही जांच नहीं की तो वह तिराहे पर आग लगाकर आत्महत्या कर लेंगे और सबको जला देंगे या छत से कूद जाएंगे। 

खुलासा के बाद मासूमों के पिता विनोद कुमार से बात की गई। पूछा कि जावेद ने बताया है कि उसका भाई बचपन से मानसिक रोगी था। उसने एक बार विषाख्त पदार्थ भी खाया था और उनके घर पर आना-जाना था। मन में दर्द लिए विनोद कुमार गुस्सा गए। कहा कि घर पर क्या रखा है। जो वो यहां आएगा। दो साल पहले ही मकान बनवाया है तो नाई से पहचान क्यों करेंगे। हत्यारोपी घर पर कभी नहीं आए थे। 

खुलासा में पता नहीं हत्यारोपियों के अक्सर घर आने-जाने की बात कही गई। वह लोग पूरे परिवार को ही मारने आए थे। जावेद गेट पर खड़ा था और साजिद ने ऊपर जाकर हत्या की थी। कहा कि वह बार-बार एक ही सवाल पूछे जाने से परेशान हैं। कहा कि अगर पुलिस ने सबूत के साथ सही से जांच करके कार्रवाई नहीं की तो वह खुद को और सभी को आग लगा देंगे। फिर चाहें पुलिस मार ही क्यों न दे। कहा कि वह जानना चाहते हैं कि आखिर उनके जिगर के दोनों टुकड़ों की हत्या क्यों की गई। हत्याकांड में कौन-कौन शामिल था। आरोप लगाया कि पुलिस मामले को उलझा रही है। 

चिकित्सक और दरगाह पर जाकर होगी पूछताछ
जावेद ने अपने भाई साजिद के बचपन से मानसिक बीमार होने की बात कही है। बताया कि एक बार विषाख्त पदार्थ खाने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। पुलिस अपनी जांच के दौरान चिकित्सक से पूछताछ करेगी और दरगाह पर जाकर भी जांच करेगी। जावेद के चाकू खरीदने की बात की पुलिस ने एक दुकानदार से पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: हत्यारोपी के बयान तक सीमित पुलिस की जांच, हत्याकांड से नहीं उठा पर्दा

संबंधित समाचार