अमरोहा : 1141 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले भर में 1141 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। होली पर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।

जिले में 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। कुल 1141 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, खरीदारी करने वालों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। सुरक्षा के लिए शहर के चौक चौराहा और बाजार में पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली को शांतिपूर्वक मनाने के लिए थाना अध्यक्षों को गांव में जाकर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और किसी प्रकार से माहौल नहीं बिगड़ने की हिदायत दी है। होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर जिले में 25 स्थानों पर जुलूस निकाल जाएंगे। तीन स्थानों पर मेले लगाए जाएंगे। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। कहा कि नगर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। होली पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से माहौल खराब करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11 मिनट तक रहेगा
भद्रा में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि 11:14 से लेकर 12:20 तक रहेगा। इसी बीच होलिका दहन किया जाएगा।

नगर पालिका की ओर से पानी की रहेगी विशेष व्यवस्था
नगर पालिका की ओर से होली पर 25 मार्च को पानी की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके लिए नगर पालिका ने 24 घंटे जलापूर्ति करने का फैसला लिया है। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि होली पर सूखे एवं गीले रंगों का प्रयोग किया जाता है। होली पर पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए जल कल विभाग के साथ बैठक की गई है। 25 अप्रैल को 24 घंटे पानी की आपूर्ति रहेगी। 

ये भी पढ़ें : अमरोहा : होली पर्व पर आज से मार्ग पर दौड़ेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

 

संबंधित समाचार