Holika Dahan Timing: होलिका दहन करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान...रात इतने बजे से है शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

होलिका दहन कम करती है कुंडली के दोष

कानपुर, अमृत विचार। होलिका दहन का समय कुंडली के दोष दूर करने के उपाय के लिए भी ज्योतिषाचार्यों ने महत्वपूर्ण समय बताया है। उन्होंने कहा कि दहन के दौरान होने वाले पूजन में कुछ विशेष सामग्रियों को जोड़कर कुंडली के दोष को कम किया जा सकता है। यह भी बताया कि होलिका दहन 24 की रात 11:13 बजे से शुरू हो रहा है। ऐसे में ऐसे जातक जिनकी कुंडली में विशेष दोष है वे पूजन के जरिए उसे कम कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पं मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शास्त्रों में होलिका दहन की रात को पूजन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे में इस रात किए जाने वाले विशेष पूजन लोगों के लिए सिद्धकारी साबित होते हैं। इसलिए पूजन के दौरान कुछ विशेष सामग्रियों को जोड़कर कुंडली के दोष को भी कम किया जा सकता है।  

राशिनुसार करें होलिका दहन 

मेष राशि - होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च ऊसारकर होलिका में अर्पण करें। स्वास्थ्य परेशानी दूर होती है। 

वृषभ राशि - सफेद चंदन होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर होती है।
मिथुन राशि - दाल सौ ग्राम दहन में डालने से आर्थिक संकट कम होता है। 

कर्क राशि - 50 ग्राम सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होता है। 

सिंह राशि - 250 ग्राम जौ को होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल सकता है। 

कन्या राशि - 3 नग जायफल 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए, इससे सभी संकटों से राहत मिलती है। 

तुला राशि - गुड़ और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होती है।

वृश्चिक राशि - 100 ग्राम पीली सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय हो सकता है। 

धनु राशि - 50 ग्राम चावल व गुड़ दहन में डालने से सकंट कम हो सकता है।

मकर राशि - गुड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव कम होता है। 

कुंभ राशि - काले उड़द की दाल और गुड़ के मिश्रण को होलिका में अर्पित करना चाहिए। इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी। 

मीन राशि - 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ हो सकता है।

साढेृ साती का उपाय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मकर,कुंभ और मीन राशि  के जातक, जिन पर साढ़े साती है वे लोग दहन में गुड़ अवश्य चढ़ाए लाभ मिलेगा। इसी तरह कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए होलिका में लोबान की आहुति देने से लाभ मिलेगा। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

होलिका दहन के अगले दिन सुबह भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण व अपने आराध्य देवों की लाल गुलाल और फूलों से पूजा करनी चाहिए। आराध्य देवों की पूजा के बाद घर के बड़े-बुजूर्गों से आशीर्वाद लेना चाहिए। पूजा अर्चना के बाद जरुरतमंदों को कुछ दान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Kanpur: रुपये न देने पर महिला समूह की कार्यकत्री की अश्लील फोटो की वायरल...शिकायत करने पर दी गोली मारने की धमकी

संबंधित समाचार