काशीपुर: कुंडेश्वरी निवासी एक युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उसका शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी चौराहा निवासी 27 वर्षीय शुभम कंसल अपनी मां के साथ वही मेन बाजार में दुकान के ऊपर बने घर में रहता था। शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और उसकी मां पास के कमरे में सो गई। रविवार सुबह बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव पंखे में फंदे से लटका हुआ था।

शोर होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी और उसका डिवोर्स हो चुका था। जिसके बाद से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता