बदायूं: सलारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क

बदायूं: सलारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क

कुंवर गांव, अमृत विचार: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आंवला मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया सलारपुर में रविवार सुबह पांच बजे तेंदुआ देखा गया। उक्त एरिया में सुबह के समय संचालित बैटरी फैक्ट्री में काम करने वाले गुड्डू नामक युवक ने छत से तेंदुआ का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

इस क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना पर वन विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए रात के समय खेतों की ओर न जाने को कहा है। सलारपुर के औद्योगिक इलाके में आज सुबह पांच बजे एक फैक्ट्री के पास तेंदुआ बैठा देखा गया। एक युवक ने तेंदुआ को मोवाइल में कैद कर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचगयी।  

कुक्ड फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में भी तेंदुआ होने की वन दरोगा अशोक कुमार ने पुष्टि की है। वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में देखा गया था। उसके पद चिन्हों से भी पुष्टि हो गई है। लेकिन यह नहीं पता चला है कि वह किस दिशा में गया है। उसके चलने की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांव आरिफपुर नवादा, शिकारपुर, सालारपुर, आलमपुर,पडोलिया आदि गांवों के लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह रात्रि या दिन के समय जंगल में खाली हाथ न निकलें, तेंदुआ की तलाश में सुबह और रविवार शाम के समय जंगल में कॉम्बिग भी की गई है।

वन विभाग की टीम लगा दी गयी है। तेंदुआ किस दिशा में गया है उसके पदचिन्हों को देख कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र में वन दरोगा अशोक कुमार सहित दो लोगों को लगाया गया है जो उस पर नजर बनाए हुए हैं। आस पास के गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। यदि तेंदुआ दिखा तो पकड़ लिया जाएगा---प्रदीप कुमार, डीएफओ।

यह भी पढ़ें- बदायूं: गम में बदला होली की खुशी का माहौल, सड़क हादसे में बालिका की मौत