प्रयागराज: मकान की रंजिश में युवक को जमकर पीटा, पुलिस से लगाई गुहार
प्रयागराज, अमृत विचार। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना मोहल्ले में मंगलवार की देर रात को मकान की रंजिश को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई घर कर दी गयी। घायल युवक ने कीडगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस तहरीर लेकर मारपीट करने वालो की तलाश में जुटी हुई है।
शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना 432 इन्द्र पुरी कालोनी के रहने वाले मुन्नू शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा ने कीडगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर रात वह अपने घर में था कि तभी मकान की रंजिश को लेकर पड़ोस की मंशा शर्मा पत्नी बड़े लाल शर्मा, प्रिंस शर्मा पुत्र बड़े लाल शर्मा व मृदुला शर्मा पुत्री बड़े लाल शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से उसके घर में घुसकर उसे मारा-पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कीडगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
