हल्द्वानी: पारे ने भरी हुंकार, 31 डिग्री के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री पार कर गया। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी।

बुधवार को सुबह से ही धूप निकली रही। दिन में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च में अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान बुधवार को ही दर्ज किया गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन हो सकता है और मैदान सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मार्च में अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान 30 मार्च साल 2017 को दर्ज किया गया है। उस दिन तापमान 36.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 

संबंधित समाचार