शाहजहांपुर: सांड से टकराई कार, गर्भवती महिला के पेट में शिशु की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार: खुटार के गांव औरंगाबाद के रहने परवेज अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी सबीना के साथ गाड़ी से इलाज कराने कस्बा पुवायां अस्पताल जा रहे थे। उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। पुवायां के गांव गंगसरा में सांड से उनकी कार टकरा गई। हादसे में पति और पत्नी दोनों घायल हो गए। जबकि सबीना के पेट में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को पुवायां अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने शिशु की मौत की पुष्टि की है। घटना से दंपती को गहरा सदमा पहुंचा है।  

औरंगाबाद गांव के निवासी परवेज की पत्नी सबीना आठ माह की गर्भवती थीं। सबीना का इलाज कस्बा पुवायां से चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद करीब पांच बजे सबीना के पेट में दर्द शुरू हो गया। परवेज उसे लेकर पुवायां जा रहे थे कि गांव औरंगाबाद से गंगसरा में गोमती नदी के पुल के पास पहुंचे। जहां अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आ गया। जिससे कार पशु से टकरा गई। 

टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार परवेज और उनकी पत्नी सबीना गंभीर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने परवेज और सबीना को पुवायां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल परवेज की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी। जबकि सबीना के पेट में पल रहे बच्चें की मौत हो गई। 

डॉक्टर ने एक्सरे कराने के बाद इसकी पुष्टि की है। इस घटना से परिवार को लोग काफी परेशान है। पति-पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा है। जिस बच्चे के आने से घर के आंगन में किलकारी गूंजने वाली थी उसके इस दुनिया में आए बिना ही चले जाने से परिवार वाले बहुत परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दोस्त की पत्नी से लड़ी आंख...अवैध संबंध में कर दी पति की हत्या, दोनों ने मिलकर गला घोंटा

संबंधित समाचार