लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद सोनकर का एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी वायरल हो रहा है। उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं से बाजार गर्म है। हांलिक इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा है कि इस भारत की भूमि पर खटीक ने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया, खटीक ने सुअर पालन स्वीकार किया है, बाबू साहब लोगों ने धर्म परिवर्तन किया तो पठान हो गए, पंडित जी लोगों ने धर्म परिवर्तन किया तो सैय्यद हो गए, वैश्य समाज ने धर्म परिवर्तन किया तो अंसारी हो गए, खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।  

अगर खटिक समाज अपना धर्म परिवर्तन करता तो आज वह भी कहीं होता। आज जो लोकसभा में चुनाव लड़ने आये है। वो मुगलों के वंशज है। खटिक समाज मुगलों से लड़ता रहा है। आज समाजवादी पार्टी जो प्रत्याशी मैदान में उतार रही है वो भी मुगलों के वंशज है। अब बताना पड़ेगा कि यादव और सपा में कौन है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हीना बनी संगीता, प्रेमी महेश संग मंदिर में रचाई शादी, कहा- अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं.., देखें Video

संबंधित समाचार