बरेली: प्यार में तीसरे की हुई एंट्री तो लेफ्टिनेंट कर्नल ने तोड़ा नाता
बरेली, अमृत विचार। सहारनपुर के सोल्जर भर्ती बोर्ड में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी प्रेमिका के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेफ्टिनेंट कर्नल का आरोप है कि युवती ने उसे प्यार के झांसे में लेकर ठगी कर ली है। जानकारी होने पर आरोपी युवती बारादरी थाने पहुंची और इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा …
बरेली, अमृत विचार। सहारनपुर के सोल्जर भर्ती बोर्ड में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी प्रेमिका के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेफ्टिनेंट कर्नल का आरोप है कि युवती ने उसे प्यार के झांसे में लेकर ठगी कर ली है। जानकारी होने पर आरोपी युवती बारादरी थाने पहुंची और इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा से समझौता कराने की गुहार लगाई।
पुलिस के अनुसार पहले बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल की मुलाकात बदायूं की एक युवती से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती ने कर्नल से कहा कि वह उसे बरेली में मकान दिला दे तो वह यहां रह लेगी। युवती के कहने पर कर्नल ने सैटेलाइट बस अड्डे के पास युवती के लिए मकान खरीदकर दे दिया। इसी बीच लेफ्टिनेंट कर्नल का तबादला सहारनपुर भर्ती बोर्ड में हो गया। हालांकि, वह यहां आते जाते रहते थे लेकिन 11 माह तक किसी कारणवश वह बरेली नहीं आ सके।
इसी दौरान युवती के संबंध एक डॉक्टर से बन गए। युवती के लिए जो मकान लेफ्टिनेंट कर्नल ने लेकर दिया था। उसी के पास में लेफ्टिनेंट कर्नल की पहचान का एक व्यक्ति रहता था। उसने फोन पर उन्हें पूरी जानकारी दी। तब युवती और लेफ्टिनेंट के बीच विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर लेफ्टिनेंट कर्नल ने युवती से मकान छीन लिया। साथ ही सहारनपुर न्यायालय वाद दायर कर दिया।
सहारनपुर न्यायालय से जब युवती के पास नोटिस पहुंचा तो वह परेशान हो गई। शनिवार को समाधान दिवस में युवती बारादरी थाने पहुंची और खुद को बेकसूर बताते हुए इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों से लेफ्टिनेंट कर्नल से समझौता कराने को कहा। पुलिसकर्मियों ने सैन्य अधिकारी से वार्ता की लेकिन उन्होंने युवती से संबंध रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती रोती हुई थाने से चली गई।
