बरली: मानसिक मंदित किशोर से सामूहिक कुकर्म, शिकायत के बाद SSP ने लगाई फटकार फिर दर्ज हुई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार: नवाबगंज पुलिस दुष्कर्म और कुकर्म जैसे मामलों को भी गंभीरता से नहीं लेती है। पुलिस ने मानसिक मंदित किशोर से सामूहिक कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज करने में आनकानी की। परेशान पिता ने एसएसपी से फोन पर शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और किशोर को मेडिकल के लिए भेजा। एक दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करके पीड़िता के ही पति की पिटाई कर दी थी। इससे आहत पीड़िता ने थाने के गेट पर जहर खा लिया था।

पिता ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर में उनके 12 वर्षीय पुत्र को गांव के ही दो किशोर बहला फुसलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। जब वह घर पर राते हुए आया तो उससे जानकारी की। किशोर के बताने पर पिता उसे साथ लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। 

पिता की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस हीलाहवाली करती रही तो परेशान पिता ने फोन पर कप्तान से शिकायत की। पिता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया तो थाना पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित किशोर को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मतदाता सूची में अपात्रों के नाम न काटना पड़ा भारी, दो बीएलओ पर FIR

संबंधित समाचार