बाराबंकी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को अस्पताल ले जाया गया है। ये सड़क हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आलापुर में हुआ है।
बताया जा रहा है कि कपडे की फेरी लगाने वाले युवकों की बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक्सीडेंट के बाद मौके से ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
