बहराइच: यात्रियों को अंगदान के लिए जागरूक करेंगे रोडवेज बस के चालक और परिचालक, जानिए शासन ने क्यों लिया निर्णय?
स्वेच्छा से खुद अंगदान कर सकते हैं चालक और परिचालक
शासन के पत्र पर परिवहन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
बहराइच, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चालक और परिचारकों को अंगदान करने के लिए यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में परिवहन विभाग के चालक और परिचालक भी अंगदान कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
अंगदान इस समय किसी सामाजिक कार्यकर्ता या परिवार की स्वेच्छा पर ही किया जा रहा है। लेकिन अब सरकार ने अंगदान से अन्य लोगों को होने वाले फायदे के प्रति जागरूक करते हुए सभी को इस अभियान से जोड़ा है।
परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि शासन की ओर से एक सप्ताह पूर्व पत्र आया है। उसे पत्र के अनुसार रोडवेज के चालक और परिचालकों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ अन्य कर्मचारी भी अंगदान कर सकते हैं, जिससे किसी भी व्यक्ति को उसे अंग से इसका लाभ पहुंचाया जा सके।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से बस अड्डे के साथ रूपईडीहा बस स्टैंड पर भी जागरूकता पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, लोगों को अनुदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में जिले के आम नागरिक भी सहयोग कर सकते हैं कोई भी अपनी सुरक्षा से अंगदान कर किसी दूसरे को लाभ पहुंचा सकता है।
हादसे के पीड़ितों को मिलेगा अधिक लाभ
सरकार की ओर से अंगदान करने के लिए विभागों को पत्र भेजा जा रहा है इसमें हर एक व्यक्ति शामिल है। वर्तमान समय में सड़क हादसे काफी बढ़ गए हैं। जिसके चलते किसी का पैर, किसी का हाथ तो किसी का अन्य शरीर बेकार हो जा रहा है। ऐसे में अंगदान के द्वारा इन लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। जिसके चलते इनका भविष्य बेहतर रहे।
प्रेम कुमार एआरएम
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पीएम मोदी के मेरठ आगमन पर सीएम योगी ने उनका जताया आभार, एक्स पर लिखा- 1857 में क्रांति का बिगुल...
