अयोध्या: पर्चे पर नहीं मिला मोबाइल नंबर और पता, सीएमओ ने जताई नाराजगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। सोहावल सीएचसी में सोमवार को ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने साफ-सफाई सहित कई दुर्व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की, लेकिन गुटबाजी के चलते आपस में चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी साधे रखी।
        
संचारी रोग नियंत्रण और स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनएम प्रशिक्षण के बाद दोपहर सीएचसी पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखा तो हैरान रह गए। कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। ओपीडी में मौजूद मरीजों की संख्या ज्यादा देख भड़क उठे। मरीजों के पर्चे पर मोबाइल नंबर नहीं लिखे जाने से नाराजगी जताई और पूरे पता के साथ नंबर लिखे जाने का निर्देश दिया। सीएमओ को देख लोगों को आशंका हुई की बीते दिनों विभाग के कुछ कर्मचारियों के बीच भ्रष्टाचार को लेकर हुई नोक झोंक और वायरल हुए वीडियो को लेकर कुछ जांच पड़ताल होगी, लेकिन इस ओर सीएमओ का ध्यान आकृष्ट नहीं कराया गया। 

सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रेम चंद ने कहा कि मुझे लेकर कुल चार चिकित्सकों से सीएचसी चलाई जा रही है। इनमें एक चिकित्सक की लगभग रोज वीआईपी ड्यूटी रहती है। एक संविदा चिकित्सक है। एक महिला चिकित्सक हैं। शेष नियुक्त चिकित्सकों की फील्ड ड्यूटी है। प्रतिदिन का औसत ढाई से तीन सौ मरीजों का है। कभी-कभी यह संख्या चार सौ तक पार कर जाती है। व्यवस्था पंगु होने से समस्या खड़ी हो रही है।

ये भी पढ़ें -अमेठी: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने मनाया काला दिवस

संबंधित समाचार