खटीमा: बानूसा गांव से मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बानूसा गांव में कूड़ा बिनने वाली महिलाओं द्वारा एक शव के देखे जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में शव की शिनाख्त हो गई।
 
कूड़ा बिनने जा रही महिलाओं ने गांव में एक शव पड़ा हुआ देखा तो बात पूरे गांव में फैल गई और वहां लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना झनकट पुलिस चौकी को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका इसके बाद पुलिस 100 को नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में ले गई बाद में मृतक की शिनाख्त प्रतापपुर नंबर सात निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ शिवा पुत्र त्रिभुवन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक दो भाई हैं जिसमें वह बड़ा है और मेहनत मजदूरी कर परिवार चलते हैं।

संबंधित समाचार