रुद्रपुर: मोदी को रिझाने के लिए ठुकराल समर्थकों ने खेला दांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पीएम मोदी की चुनावी जनसभा के दौरान जिस मार्ग पर भीड़ की आवाजाही थी। उस मार्ग पर पूर्व विधायक ठुकराल समर्थकों द्वारा मोदी को रिझाने के लिए खेला गया दांव चर्चा का विषय बना हुआ है। ठुकराल के बिना अधूरा भाजपा का पूरा परिवार स्लोगन लिखी फ्लेक्स लेकर समर्थक घूम रहे थे और मोदी को दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

जिसे देखकर भाजपा कार्यकर्ता दंग रहे गए और ठुकराल समर्थक चर्चा का विषय बन गए। जिस प्रकार ठुकराल के कहने पर समर्थकों ने नया तरीका निकला। उससे साफ हो गया है कि पूर्व विधायक भाजपा में आने के लिए कितना छटपटा रहे हैं।

मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह के करीब जैसे ही मोदी के आने का समय नजदीक आया तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक हाथ में फ्लेक्सी लेकर भीड़भाड़ वाले मार्ग पर पहुंचे।

जिसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बिना आपका परिवार अधूरा है और नीचे लिखा था कि मैं हूं मोदी का परिवार। फ्लेक्स में मोदी और पूर्व विधायक ठुकराल की हाथ खड़े हुए फोटो लगी हुई थी।

जैसे ही मोदी की एंट्री हुई तो ठुकराल समर्थक मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और बार-बार पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करने लगा। इसके लिए समर्थकों ने फ्लेक्स को भीड़भाड़ वाली जगह में घुमाया और कार्यक्रम स्थल में भी छिपाकर फ्लेक्सी ले गए।

ठुकराल समर्थकों द्वारा मोदी को रिझाने के नायाब तरीका देख जहां भाजपा में चर्चा का विषय बन गया। वहीं ठुकराल के भाजपा में जाने की झटपटाहट भी साफ देखने को मिली। जहां उन्होंने अपना संदेश समर्थकों के जरिए पहुंचने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल के छोटे भाई संजय ठुकराल भी समर्थकों को रणनीति से अवगत करा रहे थे।

संबंधित समाचार