लखीमपुर-खीरी: प्लाईवुड फैक्ट्री के चौकीदार की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना खमरिया क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार की रात चौकीदार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

थाना खमरिया के गांव मोहम्मदापुर निवासी (45) बदलू गौतम निवासी गांव मूसेपुर के निकट की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में चौकीदार था। वह रोज की तरह मंगलवार की रात भी ड्यूटी करने गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव सुबह बरामद हुआ। 

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम को भेजा है।  बताते हैं कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- शाहगढ़ पीलीभीत रेलखंड: CRS ने 110 km प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन की दी अनुमति

 

संबंधित समाचार