सुलतानपुर: ऑनलाइन सिस्टम से लग रही ड्यूटी बनी मुसीबत, 40 किमी दूर लग रही ड्यूटी, 15 पीआरडी जवान रहे अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संवाददाता, सुलतानपुर, अमृत विचार। पीआरडी जवानों की आनलाइन ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया सुविधा की जगह मुसीबत बनी है। एक अप्रैल से विभाग की ओर से बनाए गए सॉफ्टवेयर से लगाई जा रही ड्यूटी में जरूरतमंदों को जगह नहीं मिल रही है, जबकि बहुत कम पैसा होने की वजह से दूसरे शहरों में कमाने गए जवानों की ड्यूटी लगा दी जा रही है। 

होमगार्डों की तर्ज पर जिले के पीआरडी जवानों की ड्यूटी एक अप्रैल से ऑनलाइन लगाई जाने लगी है। जिसका पहले से ही डाटा विभाग को भेज दिया गया था। ऑनलाइन उपस्थिति के साथ ही मानदेय का भुगतान सीधे खाते में आएगा। बताते चलें कि जिले में कुल 411 पीआरडी के जवान है। जिनमें से 252 जवान विभागीय तो 115 जवान संस्थानों पर ड्यूटी पर लगाएं जाते थे। वहीं कुछ जवान ऐसे भी थे जो रिकार्ड जमा कर अन्यत्र काम रहे थे।

ऑनलाइन ड्यूटी लगाए जाने के चलते करीब 50 से ज्यादा पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं मिल पाई है। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वही जिन जवानों को ड्यूटी लगाई भी गई है उनकी दूरी भी ज्यादा है। जबकि, एक दिन का उन्हें 395 रुपए ही मिलता है। ऐसे क्या बचाए क्या खाएं की हालत हो गई। वहीं कुछ पीआरडी जवान ड्यूटी पर ही नहीं गए।

उल्लेखनीय है कि पीआरडी जवान उमाशंकर दुबे, श्रीराम यादव, शत्रुघ्न मिश्र, संतोष तिवारी, फूलचंद्र मिश्र आदि लोग ड्यूटी से वंचित है। जबकि, ये पहले नियमित ड्यूटी कर रहे थे।

विभागीय सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जा रही है। 15 जवान ड्यूटी पर नहीं गए हैं। उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

                                                                                                          चांद मोहम्मद, पीआरडी ड्यूटी इंचार्ज

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक

संबंधित समाचार