देश में कोरोना मामले 71 लाख के करीब, सक्रिय मामले घटकर 8.65 लाख हुए
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा रविवार देर रात 71 लाख के करीब हो गया हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से कमी दर्ज की गयी है जो 8.65 लाख पर आ गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक …
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा रविवार देर रात 71 लाख के करीब हो गया हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से कमी दर्ज की गयी है जो 8.65 लाख पर आ गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक 41,130 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 70,92,641 हो गयी है। इस दौरान 317 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 1,08,693 हो गयी।
देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 44,017 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 61,18,880 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 2,429 की कमी दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर रविवार रात 8,65,067 रह गयी।
महाराष्ट्र 2,21,156 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,20,270 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 96,316 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 11,416 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,17,434 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आयी है।
आंध्र प्रदेश कोरोना वायरस के 7,55,727 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है और यहां अब तक इस वायरस से 6,224 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 7,03,208 संक्रमित स्वस्थ हुये हैं और वर्तमान में 46,295 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक कोरोना वायरस के 7,00,786 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है और यहां इस वायरस से 9966 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 5,80,054 संक्रमित स्वस्थ हुये हैं और वर्तमान में 1,20,270 सक्रिय मामले हैं।
कोरोना वायरस के मामले में चौथे स्थान पर चल रहे तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 5,015 नये मामले सामने आये जबकि इस दौरान 65 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक कोरोना के नये मामलों के साथ संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 6,56,385 हो गया और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,252 हो गयी। इसी अवधि में 5,005 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 40,019 हो गये हैं तथा इस महामारी से अब तक 6,353 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,90,566 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09,339 हो गई। इस दौरान 3,057 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,81,869 हो गई है। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस से 5,769 लोगों की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2,94,806 हो गये हैं और राज्य में अब तक इस महामारी से 5,622 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 2,58,948 है और वर्तमान में 30,236 सक्रिय मामले हैं। केरल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2,89,203 हो गये हैं और राज्य में अब तक इस वायरस से 1004 लोगों की मौत हुई है। राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,91,798 हो गयी है।
ओडिशा में अब तक 2,52,239 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुये हैं और 1,075 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,27,615 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के 25,713 सक्रिय मामले हैं और 1,222 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,85,128 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 9,275 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,10,865 हो गयी है जबकि अब तक 3,833 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,612 है तथा 1,27,034 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2,599 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 15,717 हैं तथा 3,569 लोगों की मौत हुई है और 1,32,310 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 11,014 हो गये हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 944 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,83,007 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1,650, हरियाणा में 1,579, जम्मू-कश्मीर में 1,313, छत्तीसगढ़ में 1,196, झारखंड में 784, असम में 802, उत्तराखंड में 734, पुड्डुचेरी में 558, गोवा में 499, त्रिपुरा में 310, चंडीगढ़ में 188, हिमाचल प्रदेश में 240, मणिपुर में 86, लद्दाख में 63, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 55, मेघालय में 62, सिक्किम में 54, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 23 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
