चंपावत: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा अफसर, जिला युवा कल्याण अधिकारी पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। यहं एक महिला ने चम्पावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करने, फर्जीवाड़ा करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई मीनाक्षी नौटियाल मामले की जांच कर रही हैं। 

40 वर्षीय महिला ने जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल पर पिछले 18 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवा कल्याण अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण किया है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी से तलाक होने की बात कही थी। तहरीर में महिला का आरोप है कि लंबे समय से आरोपी नगन्याल पीड़िता को शादी करने का  झांसा दे रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते दिनों जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा गया, तो वह मुकर गया। पीड़िता ने अफसर पर दुष्कर्म के साथ ही उसके साथ फर्जीवाड़ा करने, मारपीट और गालीगलौच करने का भी आरोप लगाया है। 

इधर कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 420, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि सबूतों को एकत्र करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी अधिकारी नगन्याल का मोबाइल फोन बंद होने से उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है।

संबंधित समाचार