बरेली: 10वीं की छात्रा और उसकी मां पर पिता देह व्यापार का बना रहा दबाव, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक शख्स अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है। जिसका विरोध करने पर उसने दोनों को मारपीट के घर से निकाल दिया। वहीं आज दोनों मां-बेटी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

दरअसल, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशीनगला की रहने वाली 14 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसका पिता आए दिन उसकी मां और उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है। अक्सर लोगों को घर लेकर आता है और उनके साथ संबंध बनाने को कहता है, जिसके विरोध पर मां-बेटी से मारपीट की जाती है। साथ ही धमकाता है कि घर में रहना है तो पैसे लाकर दो। 

वहीं बीती रात भी छात्रा का पिता दो लोगों को लेकर घर पहुंचा और दोनों मां-बेटी पर उनके साथ संबंध बनाने के लिए धमकाने लगा। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। साथ ही खुद भी घर में ताला लगाकर कहीं चला गया। वहीं आज दोनों मां-बेटी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मदरसों के संबंध में किए गए SC के फैसले का किया स्वागत, कहा- ये ऐतिहासिक फैसला है

संबंधित समाचार