रुद्रपुर: मांगी दिहाड़ी तो ठेकेदार ने कर दिया मजदूरों को अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना गदरपुर इलाके में तीन से चार माह की दिहाड़ी मांगने पर ठेकेदार ने मजदूरों पर हमला कर अधमरा कर दिया। लहूलुहान हुई महिलाओं ने अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया और एसएसपी कार्यालय में आरोपी ठेकेदार व पल्लेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खेमपुर पलका चौड़ गदरपुर निवासी मदन सिंह ने बताया कि उसका बेटा वहां के ठेकेदार के साथ पल्लेदारी का काम करता है। ठेकेदार परिवार की महिलाओं को मटर तोड़ने की मजदूरी पर अक्सर लेकर जाता है। मटर तोड़ने की दिहाड़ी जब तीन से चार माह की नहीं दी गई तो ठेकेदार से रुपये देने की मांग की।

आरोप था कि ठेकेदार के घर पैसा मांगने गया तो ठेकेदार व पल्लेदार ने अपने परिवार के साथ घर की महिलाओं और पुरुषों पर हमला बोल दिया। मारपीट में परिवार की दो महिलाओं के सिर पर टांके आए और कई चोटिल हो गए। उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है।

संबंधित समाचार